फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sharadi Navratri Goddess Durga will arrive during Chitra Nakshatra and Vaidhriti

शारदीय नवरात्र: चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में पधारेंगी मां दुर्गा, कलश स्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त

Sat, 10 Oct 2026 10:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 10 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में मां दुर्गा पधारेंगी। कलश स्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त है। शिव की नगरी में कल से नौ दिनों तक शक्ति की आराधना होगी। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Sharadi Navratri Goddess Durga will arrive during Chitra Nakshatra and Vaidhriti
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

काशी में रविवार से शारदीय परंपरा के अनुसार शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान देवाधिदेव महादेव की नगरी में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना होगी। काशी में रविवार से घरों में कलश स्थापना हो जाएगी।
विज्ञापन


बीएचयू के ज्योतिषाचार्य सुभाष पांडेय के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर की रात 9:19 बजे से शुरू होगी और 11 अक्तूबर की रात 9:30 बजे समाप्त होगी। 
विज्ञापन


उदया तिथि के आधार पर 11 अक्तूबर यानी रविवार को नवरात्र का प्रथम दिवस मान्य होगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग का संयोग है। बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय पांडेय के मुताबिक, घरों में घट स्थापना के लिए 11 अक्तूबर को सुबह 11:20 मिनट से 12:07 बजे तक 47 मिनट का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रो. विनय पांडेय के मुताबिक, मूर्ति स्थापना के लिए बिल्व वृक्ष के पास देवी को निमंत्रण 16 अक्तूबर को और पत्रिका प्रवेशन, सरस्वती पूजा और मूर्ति स्थापना 17 अक्तूबर को किया जाएगा। महाअष्टमी व्रत एवं रात्रि में महानिशा पूजन 18 अक्तूबर को होगी। 

महानवमी का व्रत 19 अक्तूबर को
महानवमी का व्रत 19 अक्तूबर को और इसी दिन सुबह 7:40 के बाद दुर्गा पाठ/पूजन का होम भी आरंभ हो जाएगा जो 20 अक्तूबर को सुबह 9:20 बजे तक किया जा सकेगा।

 

पूर्ण नवरात्र का व्रत रखने वाले लोग 21 अक्तूबर की सुबह पारण करेंगे। देवी दुर्गा का घट/ प्रतिमा आदि से विसर्जन 20 अक्तूबर को और भगवती की प्रतिमा का उत्थापन और विसर्जन 21 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed