फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Brick laden tractor trolley runs over motorcycle visiting youth dies villagers road blockade

कानपुर हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, रिश्तेदारी में आए युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 10 Oct 2026 11:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 10 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव में शुक्रवार देर शाम ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी रिश्तेदारी में आया था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने परास-बरीपाल मार्ग पर ढाई घंटे तक जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Kanpur Accident Brick laden tractor trolley runs over motorcycle visiting youth dies villagers road blockade
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव में शुक्रवार की देर शाम ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग व भारी वाहनों के निकलने पर परास बरीपाल रोड पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

किराव गांव निवासी प्रहलाद कश्यप (50) परास गांव में रहने वाले चाचा राजेंद्र कश्यप कर यहां आया था। शाम को वह बाइक से चौराहे की ओर जा रहा था। तभी ईट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तभी ट्रॉली के पहिए के नीचे आ जाने से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos





बरीपाल मार्ग पर लगाया जाम
हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी समेत फोर्स मौके पर पहुंचा गया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने परास बरीपाल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ब्रेकर बनाए जाने, भारी वाहनों का निकलना बंद कराने व ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग कर शव उठाने से मना कर दिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया लोगों को समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं मान रहे थे। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने हाइड्रा से ट्रॉली को उठाकर शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार प्रहलाद मजदूरी का काम करते थे। घर में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed