फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India Post Week: Technology, Innovation and Special Camps Until October 15

डाक सप्ताह में दिखेगा तकनीक और नवाचार का दम, सुकन्या योजना से लेकर पत्र लेखन तक होंगे आयोजन

Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान सुकन्या योजना के शिविर, पत्र लेखन प्रतियोगिता, डाक संग्रहालय भ्रमण और नई तकनीक पर प्रश्नोत्तरी आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
India Post Week: Technology, Innovation and Special Camps Until October 15
प्रधान डाकघर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय डाक विभाग 9 से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं के जरिये विभाग ग्रामीण अंचल तक पहुंचेगा। जेन-जी को डाकघरों से जोड़ने के लिए म्यूजियम का भ्रमण कराया जाएगा, वहीं पत्र लेखन के साथ प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


माल रोड स्थित प्रधान डाकघर पर निदेशक शशि कुमार उत्तम ने बताया कि विश्व डाक दिवस पर संवाद के साथ वीडियो प्रस्तुति से डाक सप्ताह की शुरुआत की गई है। शनिवार को स्कूली बच्चों और जेन-जी को डाक संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। एक चिट्ठी धरती मां के नाम विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


सहायक निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 13 को संपूर्ण सुकन्या ग्राम योजना पर केंद्रित शिविर लगाए जाएंगे। सहायक निदेशक आशीष दीक्षित ने बताया कि 14 को आगरा प्रधान डाकघर में ग्राहकों के साथ बैठक होगी। 15 को डाकघरों में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक पर प्रश्नोत्तरी होगी और रैली निकाली जाएगी। इस दौरान सहायक निदेशक एसके शुक्ला, प्रवर अधीक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवर डाकपाल शशिकांत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed