फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crackdown on overspeeding intensified, yet accidents continue: Accidents rose by 28% in eight months

हल्द्वानी: ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई बढ़ी, फिर भी नहीं थमे हादसे: आठ महीने में 28 फीसदी बढ़ीं दुर्घटनाएं

Sat, 10 Oct 2026 11:15 AM IST
गायत्री जोशी समीर बिसारिया
समीर बिसारिया Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

उत्तराखंड में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वर्ष 2025 में प्रदेश में 1,289 सड़क हादसे हुए थे, जबकि इस साल अगस्त तक 1,480 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Crackdown on overspeeding intensified, yet accidents continue: Accidents rose by 28% in eight months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सड़क सुरक्षा के लिए रफ्तार पर लगाम कसने को पुलिस और परिवहन विभाग ने कार्रवाई का शिकंजा तो कसा, लेकिन हादसों का पहिया थमने के बजाय और तेज घूमता रहा। साल 2025 में प्रदेश में 1,289 सड़क हादसे हुए थे। इस साल अगस्त तक ही 1,480 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक साल में हादसों में 28.10 फीसदी का इजाफा हुआ। इसी अवधि में घायलों की संख्या भी 13.2 फीसदी बढ़ी जबकि मौतें 881 से बढ़कर 884 हो गईं। चंपावत में हादसों का ग्राफ सबसे तेजी से चढ़ा जहां 117.6 फीसदी बढ़ोतरी हुई जबकि रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में क्रमश: 19.2 और 14.8 फीसदी की गिरावट राहत की बात है। खास बात यह है कि ओवरस्पीडिंग पर पुलिस कार्रवाई भी 2025 के 19,355 मामलों से बढ़कर 2026 में 29,214 हो गई फिर भी हादसों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग सका।

विज्ञापन


क्रैश बैरियर की ढाल अधूरी

राज्य में कुल 15,122.85 किमी सड़क पर 8,422.78 किमी को क्रैश बैरियर के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें 5,714.96 किमी पर काम पूरा हुआ है लेकिन 2,707.82 किमी अभी बाकी है।

विज्ञापन

419 हॉट स्पॉट भी मुसीबत

रिपोर्ट के अनुसार 2,559 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें 2,140 स्थानों पर मरम्मत हो चुकी है। 419 स्थानों पर काम हुआ ही नहीं है। वहीं 179 ब्लैक स्पॉट में से 10 का सुधार कराना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला-वार आंकड़ा हादसे

जिला-             2025 2026 स्थिति

चंपावत : 17 : 37 : +117.6%

बागेश्वर : 8 : 12: +50.0%

अल्मोड़ा : 18 : 27 : +50.0%

टिहरी : 43 : 61 : +41.9%

पौड़ी : 27: 37 : +37.0%

चमोली : 30 : 41 : +36.7%

ऊधमसिंह नगर : 295 : 356 : +20.7%

उत्तरकाशी : 15 : 18 : +20.0%

हरिद्वार : 280 : 312 : +11.4%

नैनीताल : 200 : 220 : +10.0%

देहरादून : 303 : 315 : +4.0%

पिथौरागढ़ : 27 : 23 : -14.8%

रुद्रप्रयाग : 26: 21: -19.2%

संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना हेलमेट पेट्रोल पर पाबंदी जैसे नियम लागू करने की बात भी कही गई है। क्रैश बैरियर और गड्ढों के कार्यों को जल्द ठीक कराया जाएगा। शैलेश कुमार तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed