यूपी से दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें रद्द: हमसफर, राजधानी समेत कई निरस्त, मोबाइल पर आने लगा निरस्तीकरण का मैसेज
ट्रेनों को निरस्त किया गया उसमें वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा, पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण के इस निर्णय से संगमनगरी के हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान रेलवे प्रशासन को रिफंड के रूप में यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ी।
विस्तार
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एनसीआर जोन से गुजरने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इस निर्णय से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे को चुकानी होगी बड़ी रकम
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया उसमें वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा, पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण के इस निर्णय से संगमनगरी के हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान रेलवे प्रशासन को रिफंड के रूप में यात्रियों को बड़ी रकम चुकानी पड़ी।
बिगड़ी यात्रियों की योजनाएं
प्रयागराज के यात्रियों के लिए झटके की बात यह है कि प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से उन हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पहले से बुकिंग थी और जो अपनी यात्रा के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे या तैयारी कर चुके थे। एकाएकट्रेनें बंद होने से यात्रियों की आगे की योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गई हैं।
पिछली बार स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे 5000 हजार यात्री
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली में भीषण सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग 5,000 यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए थे और उनकी ट्रेनें छूट गई थीं। इस बीच दस अक्तूबर को सीजेपी एवं कुछ अन्य संगठनों की ओर से दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा के चलते रेलवे प्रशासन 10 अक्तूबर की सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाली कई प्रमुख मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और ईएमयू/मेमू ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है। दोपहर बाद यात्रियों के मोबाइल में ट्रेन निरस्तीकरण के मैसेज भी आने लगे।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर प्रयागराज में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर के पत्थर गिरजाघर के समीप धरनास्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धरनास्थल से सुभाष चौराहे तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डे के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है। जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए पुलिस इस बार किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर जुलाई में प्रयागराज में भी बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.