फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 19 Apr 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली विस के सैंसोवाल गांव में बाइक हादसे में उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान सन्नी निवासी वारसडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सन्नी और यशवंत किसी काम से मोटर साइकिल पर जा रहे थे। सैंसोवाल मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने दीवार से जा टकराई। इससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। सन्नी की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। यशवंत को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed