फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up panchayat chunav 2021 zila panchayat president election all seats update in hindi victory of BJP candidates in 17 districts

यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: 17 जिलों में भाजपा की निर्विरोध जीत तय, सिर्फ इटावा में अध्यक्ष बना पाएगी सपा

Sun, 27 Jun 2021 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jun 2021 11:02 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने अपना दबदबा दिखाया है। नामांकन के बाद 18 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनमें 17 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित कर लिया है। सपा एक मात्र इटावा निर्विरोध जीतने में सफल हुई है। बाकी जिलों में एक से अधिक नामांकन हुए हैं। यहां की तस्वीर 29 जून को नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में शनिवार को नामांकन की तारीख थी, मगर ज्यादातर जगहों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में इसे लेकर जमकर घमासान हुआ। हालांकि आयोग ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण नामांकन का दावा किया है। पढ़िए पूरा अपडेट...

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 zila panchayat president election all seats update in hindi victory of BJP candidates in 17 districts
सबसे कम उम्र की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शनिवार यानी 26 जून को नामांकन की तारीख थी, मगर ज्यादातर जगहों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में इसे लेकर जमकर घमासान हुआ। हालांकि आयोग ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण नामांकन का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


मैनपुरी : सपा समर्थित सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला पंचायत सदस्य पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर पांच साल पहले जिला पंचायत में किए गए कार्यों में फर्जी एफडीआर देने को लेकर दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


गोरखपुर: साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय
गोरखपुर में पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान आधी आबादी (महिला) के ही हाथ में रही है। यह इतिहास इस बार भी बरकरार रहा। साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब जीत का प्रमाण मिलने भर की औपचारिकता बची है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर: भाजपा प्रत्याशी आरती की जीत
बलरामपुर में स्नातक की छात्रा व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, उनकी जीत की घोषणा 29 जून को नाम वापसी की समय सीमा के बाद औपचारिक रूप से की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

आगरा: भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय
आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के समक्ष चार सेट में नामांकन पत्र जमा किया। दोपहर पौने तीन बजे तक एक मात्र पर्चा भरा गया। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। जिले में कुल 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। मंजू भदौरिया के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है। इससे उनकी निर्विरोध जीत तय हो गई है। जिला प्रशासन नामांकन पत्र जांच के बाद मंजू भदौरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करेगा। उधर, मंडल के मैनपुरी जिले में सपा से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया ने नामांकन किया है। फिरोजाबाद में भी सपा और भाजपा दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं। पढ़ें पूरी खबर

मेरठ: नाटकीय घटनाक्रम के बीच भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत
मेरठ जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में ठीक वैसा ही हुआ, जैसा कुछ दिन से नजर आ रहा था। शनिवार सुबह से चले नाटकीय घटनाक्रम का शाम पांच बजे पटाक्षेप हुआ, जिसमें सपा प्रत्याशी सलोनी गुर्जर के अनुमोदक द्वारा अनुमोदन से ही इनकार करने पर निर्वाचन अधिकारी ने सलोनी का पर्चा निरस्त कर दिया। इस कारण भाजपा के गौरव चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। पढ़ें पूरी खबर

संतकबीरनगर: सपा-भाजपा के बीच टक्कर
संतकबीरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सपा और भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों ने डीएम कोर्ट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में तीनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। पढ़ें पूरी खबर

सिद्धार्थनगर: नामांकन दाखिल, नतीजों का इंतजार
सिद्धार्थनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी शीतल सिंह और सपा समर्थित पूजा यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों प्रत्याशियों ने समर्थक और प्रस्ताव के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में बने काउंटर पर पहुंचकर नामांकन किया। सुरक्षा के मद्देनजर साड़ी तिराहा से कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी के साथ केवल उनके समर्थक और प्रस्ताव को ही प्रवेश करने दिया गया। अन्य लोगों को गेट से वापस कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

बस्ती: भाजपा और सपा में सीधी टक्कर
बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधी टक्कर के आसार के बीच शनिवार को पूरे दिन सियासी दांवपेंच चले गए। भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी नामांकन दाखिल करने जाने से पहले अचानक सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंच गए। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। पढ़ें पूरी खबर

देवरिया: यहां भी मुकाबला भाजपा बनाम सपा

देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन के दिन भाजपा के संजय चौधरी और समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। संजय ने तीन सेट और वीरेंद्र ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। जांच के बाद सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने दोनों प्रत्याशियों का पर्चा वैध होने की घोषणा की है। अब तीन जुलाई को कलक्ट्रेट में मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर

वाराणसी: हल्ला, हंगामा और नारेबाजी के बीच भाजपा की जीत
वाराणसी में हल्ला, हंगामा और नारेबाजी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी चंदा यादव का नामांकन खारिज हो गया है। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी पूनम मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार दो-दो सेट में सपा और भाजपा की प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। पढ़ें पूरी खबर

मऊ: सिर्फ भाजपा के उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन
मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मऊ में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज राय ने नामांकन किया। वहीं समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य किसी दल ने अपने प्रत्याशी का नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में सिर्फ एक नामांकन दाखिल होने के कारण मनोज राय का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसकी खुशी मनाई। पढ़ें पूरी खबर

झांसी: यहां भी सिर्फ भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे की अवधि के दौरान भाजपा प्रत्याशी पवन गौतम ने ही दो सेट नामांकन के दाखिल किए। इसके अलावा अन्य कोई नामांकन दाखिल करने नहीं आया। जबकि, सपा ने आशा गौतम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर

जौनपुर: रोचक होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। अन्य जिलों में मामला आमने-सामने या त्रिकोणीय है लेकिन यहां चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना बन रही है। शनिवार को सपा से निशी यादव, अपना दल (एस) की रीता पटेल के अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज नीलम सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी हैं। पढ़ें पूरी खबर

भदोही: नामांकन प्रक्रिया संपन्न
प्रदेश की कालीन नगरी भदोही में जिले के सबसे बड़े सदन के रूप में शुमार जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस क्रम में राजनीतिक समीकरण बिल्कुल बदला-बदला सा नजर आया। समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी श्याम कुमारी मौर्य ने नामांकन पर्चा नहीं भरा। ऐसे में अब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह और निर्दल प्रत्याशी व भदोही से भाजपा के विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर होगी। पढ़ें पूरी खबर

प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन स्थल में प्रवेश करने को लेकर भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर
 

हाथरस: भाजपा-सपा और रालोद भी मैदान में

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी शशि चौधरी ने भी इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में एक बार फिर भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हराने के लिए सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हो गया है। सपा ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद अशोक सिंह की बहू आरती सिंह पत्नी मनीष सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में भाजपा प्रत्याशी रविकांत तथा सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने नामांकन पत्र भरा। जांच में दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया। पढ़ें पूरी खबर

इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव अंशुल का एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना था और इस पद के लिए सिर्फ अभिषेक यादव का ही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसके बाद उनके निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया जाना निश्चित है। चुनाव से पहले भी अभिषेक यादव जिला पंचायत के अध्यक्ष थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed