{"_id":"60d6e24feeabe2615f13245f","slug":"bjp-and-sp-rld-candidates-file-nomination-for-zila-panchayat-adhyaksh-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से सीमा उपाध्याय और सपा रालोद गठबंधन से शशि चौधरी ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से सीमा उपाध्याय और सपा रालोद गठबंधन से शशि चौधरी ने किया नामांकन
Sat, 26 Jun 2021 01:46 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:46 PM IST
सार
हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी शशि चौधरी ने भी इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं, सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी शशि चौधरी ने भी इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन
सीमा उपाध्याय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं और शशि चौधरी रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी हैं। दोनों पक्षों ने बहुमत का दावा किया है। भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के साथ उनके पति रामवीर उपाध्याय के अलावा भाजपा के अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, शशि चौधरी के साथ उनके पति गुड्डू चौधरी के अलावा सपा और रालोद के नेता मौजूद थे। नामांकन के मद्देनजर सुबह से ही कलेक्ट्रेट के बाहर काफी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन