{"_id":"60d87bd98ebc3e3435612ff1","slug":"fir-against-samawadi-party-supported-zila-panchayat-member-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले सपा समर्थित सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले सपा समर्थित सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 28 Jun 2021 12:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:55 AM IST
सार
मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सपा समर्थिक जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला छह साल पुराना है।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला पंचायत सदस्य पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर पांच साल पहले जिला पंचायत में किए गए कार्यों में फर्जी एफडीआर देने को लेकर दर्ज कराई गई है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले से राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड संख्या तीन किशनी से सपा समर्थित नीरज उर्फ राजेश खटीक जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। शनिवार को उनके विरुद्ध कोतवाली मैनपुरी में जिला पंचायत कार्यालय के अवर अभियंता दीपक कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मुलायम के गढ़ में भाजपा ने पूर्व विधायक की पुत्रवधू को उतारा
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरज उर्फ राजेश खटीक जिला पंचायत में पंजीकृत ठेकेदार हैं। उन्होंने वर्ष 2015 और 2016 में आठ निर्माण कार्य जिला पंचायत में किए थे। इसके लिए क्षेत्रीय किसान ग्रामीण बैंक से अलग-अलग आठ एफडीआर जमा की गईं, जो अपर मुख्य अधिकारी के नाम पर बंधक थीं।
Trending Videos
संदेह होने पर इनका सत्यापन कराया गया तो संबंधित बैंक से ये एफडीआर फर्जी बता दी गईं। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जब इस बारे में जिला पंचायत सदस्य राजेश खटीक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
चुनाव के चलते बनाया जा रहा निशाना
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को देखते हुए सपा के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। छह साल पहले किए गए कार्य के नाम पर गलत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
चुनाव के चलते बनाया जा रहा निशाना
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को देखते हुए सपा के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। छह साल पहले किए गए कार्य के नाम पर गलत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।