फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst tight security arrangements, two candidates filled the form

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: महाराजगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी

Sun, 27 Jun 2021 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में भाजपा प्रत्याशी रविकांत तथा सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने नामांकन पत्र भरा। जांच में दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया।

विज्ञापन
Amidst tight security arrangements, two candidates filled the form
भीड़ हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में भाजपा प्रत्याशी रविकांत तथा सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने नामांकन पत्र भरा। जांच में दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए शनिवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया था। 12:15 बजे नामांकन कक्ष में समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रविकांत ने नामांकन दाखिल किया। 12:40 बजे समर्थकों के साथ पहुंचे सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की समय सीमा बीतने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोनो प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। जांच में दोनों के नामांकन पत्र वैध हैं। 29 को नाम वापसी है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के दोनों नामांकन पत्र में अलग-अलग प्रस्तावक व अनुमोदक हैं। वार्ड नंबर छह के सदस्य व भाजपा प्रत्याशी के एक नामांकन पत्र में वार्ड नंबर 26 के सदस्य परमानंद प्रस्तावक हैं तो वार्ड नंबर 32 के सदस्य अभय अनुमोदक। दूसरे नामांकन पत्र में वार्ड नंबर 45 के सदस्य शंकराचार्य प्रस्तावक हैं तो वार्ड नंबर 47 की सदस्य यशोदा अनुमोदक। सपा प्रत्याशी के एक आवेदन में वार्ड नंबर 19 के सदस्य सुरेश चंद प्रस्तावक तो वार्ड नंबर 17 के सदस्य अनवर अनुमोदक हैं। दूसरे नामांकन पत्र में वार्ड नंबर नौ के सदस्य राजाराम प्रस्तावक तो वार्ड नंबर 27 के सदस्य अमरनाथ अनुमोदक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार की देखरेख में साहूजी की प्रतिमा के पास से नामांकन कक्ष तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। साहूजी की प्रतिमा के पास सदर सीओ अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात रहे। नामांकन के मुख्य गेट पर फरेंदा सीओ सुनील दत्त दूबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए बड़ी संख्या में लोग वाहनों से पहुंचे। साहूजी की प्रतिमा के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।

डीएम-एसपी ने व्यवस्था पर रखी नजर
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने नामांकन की व्यवस्था पर नजर बनाए थे। समय-समय पर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दे रहे थे।

नामांकन कक्ष में जाने को लेकर झड़प
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे विधायकों, नगर पालिका अध्यक्ष तथा अन्य भाजपाइयों को जब अंदर जाने से रोका गया तो भाजपाइयों, प्रशासन व पुलिस के जिम्मेदारों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंचे एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई नामांकन कक्ष में पहुंचे। सपा की तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग नामांकन दाखिल करने कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed