फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Panchayat President Election: Unopposed victory of BJP candidates in 16 districts

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : 17 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय, अखिलेश ने 11 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया

Sat, 26 Jun 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

गोरखपुर में सपा के पहले से तय प्रत्याशी आलोक गुप्ता नामांकन करने नहीं पहुंचे, तो पार्टी ने तत्काल जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने नामांकन पत्र नहीं खरीदा था, फिर भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे जिसका भाजपा ने विरोध किया।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: Unopposed victory of BJP candidates in 16 districts
गोरखपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने अपना दबदबा दिखाया है। नामांकन के बाद 17 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनमें 16 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित कर लिया है। सपा एक मात्र इटावा निर्विरोध जीतने में सफल हुई है। बाकी जिलों में एक से अधिक नामांकन हुए हैं। यहां की तस्वीर 29 जून को नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी 75 जिलों में शनिवार को नामांकन की तारीख थी, मगर ज्यादातर जगहों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में इसे लेकर जमकर घमासान हुआ। हालांकि आयोग ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण नामांकन का दावा किया है। गोरखपुर में सपा के पहले से तय प्रत्याशी आलोक गुप्ता नामांकन करने नहीं पहुंचे, तो पार्टी ने तत्काल जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने नामांकन पत्र नहीं खरीदा था, फिर भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे जिसका भाजपा ने विरोध किया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नामांकन स्थल के मुख्य द्वार पर भाजपाइयों ने कब्जा कर लिया था, जिससे नामांकन दाखिल नहीं हो सका। वहीं, बलरामपुर में घंटों हंगामा करने के बाद भी सपाई जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी किरन यादव का पर्चा दाखिल नहीं करा सके। सपाइयों ने पुलिस व प्रशासन पर प्रत्याशी को नजरबंद करने तथा अपहरण कर पर्चा छीनने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


श्रावस्ती में दद्दन मिश्रा का जीतना तय
बलरामपुर में आरती तिवारी, श्रावस्ती में पूर्व मंत्री व सांसद दद्दन तिवारी, गोंडा में घनश्याम मिश्र, गोरखपुर में साधना सिंह, मऊ में मनोज राय, मेरठ में गौरव चौधरी, गौतमबुद्धनगर में अमित चौधरी, गाजियाबाद में ममता त्यागी, आगरा में मंजू भदौरिया, इटावा में अंशुल यादव, अमरोहा में ललित तंवर, मुरादाबाद में डॉ. शेफाली सिंह, ललितपुर में कैलाश नारायण निरंजन, झांसी में पवन गौतम, बांदा में सुनील पटेल, चित्रकूट में अशोक जाटव, बुलंदशहर में डॉ. अंतुल तेवतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज अखिलेश ने 11 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया
जिला पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल न कर पाने से नाराज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर के जिलाध्यक्षों को हटा दिया है।

बागपत में नामांकन से पूर्व पाला बदलने का नाटकीय घटनाक्रम
रालोद प्रत्याशी ममता ने सुबह भाजपा का दामन थाम लिया और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हो गए। चंद घंटे बाद ही ममता अपने पति जयकिशोर के साथ रालोद के जिला कार्यालय पहुंच गईं। बाद में रालोद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। 


सियासत में युवा उम्मीद... 21 साल की आरती सबसे कम उम्र की अध्यक्ष
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 21 वर्षीय आरती तिवारी प्रदेश की सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी। बलरामपुर में एकमात्र नामांकन भाजपा प्रत्याशी आरती ने किया और उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा। हालांकि उनकी जीत की औपचारिक घोषणा व प्रमाण पत्र 29 जून को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद की जाएगी। यहां से सपा प्रत्याशी किरन यादव नामांकन करने नहीं पहुंच सकीं। भाजपा ने साधारण किसान की बेटी को सियासत में इस मुकाम पर पहुंचाकर नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed