नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में जीएनआईओटी कॉलेज के ओरियंटेशन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि जीवन में पढ़ाई के साथ विकसित भारत में भी सहयोग देना होगा। देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनाना भी है। नेटर्वक ही आपका नेटवर्थ बनेगा। इंडस्ट्री के अनुसार हमें उन्हें तैयार करना होगा। पढ़ाई के बाद वह इंडस्ट्री के अनुसार तैयार हो। छात्रों को अधिक से अधिक इंडस्टी के अनुसार तैयार करें। 35 प्रतिशत छात्र स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। वह अब नौकरी करना नहीं चाहते। वह नौकरी देने वाले बन रहे है। अब भारत बदल रहा है। 2014 से पहले 350 स्टार्टअप थे। अब 2 लाख दे अधिक है। दुनिया का तीसरा स्टार्टअप देश भारत है।