{"_id":"6aa7ec0efd344f478b06f407","slug":"video-uttarkashi-pregnant-woman-facing-complications-during-delivery-airlifted-to-doon-hospital-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: प्रसव के दौरान कठिनाई पर गर्भवती को एयर एंबुलेंस से भेजा दून अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: प्रसव के दौरान कठिनाई पर गर्भवती को एयर एंबुलेंस से भेजा दून अस्पताल
बड़कोट: तहसील बड़कोट के ग्राम धारी, नौगांव निवासी 25 वर्षीय श्रीमती चंद्रकली देवी पत्नी श्री दीपक सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया था। प्रसव के दौरान महिला को चिकित्सकीय जटिलताओं का सामना करना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर करने की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर/एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।
परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) से समन्वय कर महिला के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद सोमवार शाम करीब 5:10 बजे एयर एंबुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिला को बेहतर उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
जिला प्रशासन की त्वरित पहल से महिला को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।