फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ten rural roads closed due to rain; Sarigad-Kandari route reopened after 18 hours.

Uttarkashi News: बारिश से दस ग्रामीण सड़कें बंद, 18 घंटे बाद खुला सारीगाड-कंडारी मार्ग

Mon, 14 Sep 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 14 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Ten rural roads closed due to rain; Sarigad-Kandari route reopened after 18 hours.
ग्रामीणों में आवाजाही में हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बारिश के चलते जिले में ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को चार और सड़कें बंद होने के बाद जनपद में कुल 10 ग्रामीण मोटरमार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। इनमें सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग भी शामिल रहा, जो रविवार दोपहर भारी भूस्खलन के बाद करीब 18 घंटे तक बंद रहा। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मार्ग खुलने के बाद कंडारी क्षेत्र के करीब 27 गांवों की आवाजाही बहाल हो सकी।
सारीगाड-कंडारी मोटरमार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा था। मलबा सड़क के नीचे से गुजर रहे हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचने से वहां भी यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि हाईवे को रविवार शाम तक ही खोल दिया गया था, लेकिन कंडारी मार्ग पर लगातार मलबा गिरने के कारण आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सूचना के बाद संबंधित विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और रविवार दोपहर से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। भूस्खलन प्रभावित हिस्से में बार-बार मलबा गिरने के कारण कर्मचारियों को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सारीगाड-कंडारी मार्ग का यह हिस्सा लंबे समय से भूस्खलन जोन बना हुआ है। बारिश के दौरान यहां बार-बार मलबा आने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिले में भंक्वाड़, पासा-पोखरी, नैटवाड़-हटवाड़ी, सरू-ओसला, रानाचट्टी-निसणी, मोरी-सालरा और कोटगांव-कलाप समेत कई ग्रामीण मार्ग बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बंद मार्गों को जल्द खोलने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed