{"_id":"6ac7e5d2a41cfc6ce30d9635","slug":"video-there-will-be-a-discussion-in-pantnagar-on-the-prevention-of-human-trafficking-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
नेपाल से भारत तक फैले मानव तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने और पीड़ितों के सुरक्षित पुनर्वास की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन होगा। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां, अर्द्धसैनिक बल, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 134 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। नेपाल की सामाजिक संस्था मैती के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सम्मेलन में सीमा पार और अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क के साथ ही साइबर माध्यमों से होने वाली मानव तस्करी पर विशेष मंथन होगा। पीड़ितों की पहचान, रेस्क्यू, कानूनी कार्रवाई और सुरक्षित पुनर्वास के लिए विभिन्न राज्यों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर रहेगा। जिले की 13 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्रम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समितियों और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। कुमाऊं में सामने आए मामलों के अनुभव भी सम्मेलन में साझा किए जाएंगे।
आधुनिक तरीकों से जांच और बचाव पर जोर
सम्मेलन में विशेषज्ञ मानव तस्करी के बदलते तौर-तरीकों, आधुनिक तकनीक से जांच, साक्ष्य जुटाने, बचाव अभियान और पीड़ितों के पुनर्वास के अनुभव साझा करेंगे। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी अजय गणपति ने बृहस्पतिवार को पंतनगर विश्व विद्यालय के गांधी हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सम्मेलन में शामिल विशेषज्ञ
डॉ. वी. मुरुगेशन एडीजी अपराध, निवेदिता कुकरेती आईजी कुमाऊं, पी.एम. नायर पूर्व डीजी एनडीआरआफ, जनक बहादुर चंद संस्थापक एसडब्ल्यूआरसी बनबसा, राजेश मनी संस्थापक मदद फाउंडेशन, रविकांत संयोजक शक्ति वाहिनी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, जीसी पंचोली संयुक्त निदेशक विधि, अपर्णा अवस्थी एपीओ, अंजू कुमार सिंह हरिद्वार और एसएसपी ऊधमसिंहनगर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।