Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR against five people including former Vice Chancellor on charges of land grabbing

पंतनगर: भूमि कब्जाने और फर्जी बैनामे का आरोप, पूर्व कुलपति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

Mon, 23 Nov 2026 01:28 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी में भूमि विवाद व कथित उत्पीड़न से परेशान होकर भगवान सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बेटे की तहरीर पर पंतनगर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR against five people including former Vice Chancellor on charges of land grabbing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहेड़ी में भूमि कब्जाने और फर्जी बैनामा कराने के आरोप में पंतनगर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति केपी सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि भूमि विवाद और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर भूमि मालिक भगवान सिंह ने 20 नवंबर को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनके बेटे भाग सिंह की तहरीर पर बहेड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

भाग सिंह के अनुसार, उनके पिता ने वर्ष 1995 में बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में कृषि भूमि खरीदी थी। तभी से परिवार का उस पर कब्जा था और वहां मकान भी बना हुआ है। आरोप है कि केपी सिंह, उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी, अनुज कुमार और उनके अज्ञात सहयोगी ने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर बिना सूचना दिए एकपक्षीय आदेश करा लिया। इसके बाद फर्जी व्यक्ति के जरिये भूमि का कूटरचित बैनामा अपने पक्ष में करा लिया।

विज्ञापन

भाग सिंह का आरोप है कि उनके पिता ने भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज के साथ कई बार प्रशासन और राजस्व अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके उलट आरोपियों की ओर से उन्हें मकान और जमीन खाली करने के लिए धमकाया जाने लगा। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 20 नवंबर को जहरीला पदार्थ खाने के बाद भगवान सिंह अपनी ससुराल ग्राम राजपुर पहुंचे। वहां उन्होंने गुरमुख सिंह पुत्र भगत सिंह के सामने अपना मृत्यु से पूर्व बयान दिया जिसमें बताया कि उन्हें पूर्व कुलपति (कृष्णपाल सिंह) व उसके साथियों ने बर्बाद कर दिया है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और सारे अधिकारी उनके साथ मिले हुए हैं। इस असहनीय उत्पीड़न से तंग आकर वह जहर खाकर अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने अपना सुसाइड नोट भी लिख दिया है। उनके परिवार का ख्याल रखना और उन लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराना।

बहेड़ी पुलिस ने केपी सिंह, उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी, अनुज कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 318(4), 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई अवधेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed