Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Online booking for jungle safaris at Amangarh Tiger Reserve has begun.

Udham Singh Nagar News: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Mon, 23 Nov 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Online booking for jungle safaris at Amangarh Tiger Reserve has begun.
जसपुर। उत्तराखंड-यूपी सीमा पर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को अब काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे देश-विदेश के पर्यटक घर बैठे ही अपनी सफारी की टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग के लिए उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म की वेबसाइट https://ecotourism.up.gov.in पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पर्यटक वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन करके भी सीधे बुकिंग पेज पर पहुंचा जा सकता है। नई व्यवस्था से पर्यटकों को टिकट के लिए काउंटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित अमानगढ़ में जंगल सफारी का नया सत्र एक नवंबर से शुरू हो चुका है। यहां पर्यटकों को बाघ, गुलदार और हाथी समेत विभिन्न वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अवसर मिलता है। सफारी शुरू होने के बाद से देश के साथ ही विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों दीपावली के अवसर पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक अमानगढ़ पहुंचे थे। हालांकि, समय पर सफारी की बुकिंग नहीं मिलने के कारण कई पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ा था। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से पर्यटकों को इस परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से पर्यटक घर बैठे जंगल सफारी की टिकट बुक कर सकेंगे। वन विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पर्यटकों को इस सुविधा का लाभ मिले और अमानगढ़ में ईको पर्यटन को बढ़ावा मिले।
-अंकिता किशोर, वन रेंजर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed