{"_id":"6adf95048f9924779507d061","slug":"video-ten-arrested-for-illegally-slaughtering-animals-in-sirauli-kalan-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिरौलीकलां में अवैध रूप से पशु वध करते दस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिरौलीकलां में अवैध रूप से पशु वध करते दस गिरफ्तार
पुलभट्टा पुलिस ने सोमवार सुबह सिरौलीकलां में अवैध पशु वध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने मौके से 10 लोगों को पशु वध करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान लगभग छह क्विंटल अवैध मांस बरामद किया गया और चार पशुओं को मुक्त कराया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सीओ डीआर वर्मा ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध पशु वध की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर सोमवार सुबह 5:30 बजे यह विशेष अभियान चलाया गया। दो टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने सिरौलीकलां के इंदिरा नगर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से मुजिम अहमद निवासी मोहल्ला शेखुपुरा थाना बहेडी जिला बरेली, साहिद निवासी ग्राम देवरनिया मुडिया थाना देवरनिया जनपद बरेली, फईम निवासी वार्ड 18 कुरैशी मोहल्ला किच्छा के अलावा सिरौलीकलां निवासी रशीद, नईम उर्फ मुन्ना, कलुवा, सलमान, अशरफ कुरैशी, सलील अहमद व कासिम को गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।