फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy procurement centers have been allotted to cronies: Kapri

VIDEO: चहेतों को आवंटित किए गए हैं धान क्रय केंद्र: कापड़ी

Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:31 PM IST
Paddy procurement centers have been allotted to cronies: Kapri
खटीमा। विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने और धान क्रय केंद्रों के आवंटन में नियमों को ताक पर रखने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कापड़ी ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी खुशहाली के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल बेचने के लिए भी परेशान हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्रों के आवंटन में निर्धारित नियमों की अनदेखी कर, चहेते लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। नियमानुसार सहकारी समितियों के कर्मचारियों या उनके रिश्तेदारों, राइस मिलरों या उनके रिश्तेदारों, ठेकेदारों व नेताओं और उनके रिश्तेदारों को धान क्रय केंद्र आवंटित नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद यदि नियमों को दरकिनार कर आवंटन किए गए हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कापड़ी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने किसान को चारों तरफ से संकट में डाल दिया है। जरूरत के समय पर्याप्त खाद नहीं मिलती, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से खेती की लागत बढ़ रही है और किसान कर्ज के बोझ तले दबा है। ऊपर से जब वह छह महीने की मेहनत से तैयार अपनी फसल सरकार को बेचने पहुंचता है, तो वहां भी उसे अव्यवस्थाओं और कथित धांधली का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालात में किसान अपनी आय कैसे बढ़ाएगा? उन्होंने कहा कि यदि धान क्रय केंद्रों का आवंटन किसानों की सुविधा के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, तो क्या सरकार किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित कर पाएगी ? कहीं ऐसा तो नहीं कि किसान अपनी मेहनत का धान बेचने के लिए भटके और बिचौलियों को इसका फायदा मिले।विधायक ने धान की तौल तत्काल शुरू कराने और क्रय केंद्रों का आवंटन निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध आवंटनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव में पर्याप्त धान क्रय केंद्र खोले जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में मकान में धमाके से मची अफरातफरी, VIDEO

15 Oct 2026

कुमारसैन: बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा ने कोटिघाट, कांगल और मोगड़ा में सुनीं जन समस्याएं

15 Oct 2026

VIDEO: संकल्प सेतु शिविर में 70 आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, 120 को जॉब कार्ड वितरित

15 Oct 2026

VIDEO: पांच देशों की रामलीलाओं का दीपोत्सव में होगा मंचन

15 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद इलाके में लगाए गए पिंजरे

15 Oct 2026
विज्ञापन

गगरेट: विधायक राकेश कालिया ने शिवबाड़ी में 10 लाख से निर्मित प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल का किया लोकार्पण

15 Oct 2026

ऊना: डीसी जतिन लाल बोले- राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के लंबित मामलों को 15 दिसंबर तक निपटाएं

15 Oct 2026
विज्ञापन

चंबा: गोवंश अवशेष मिलने के मामले पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने की निंदा, दोषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

15 Oct 2026

फरीदकोट की अनाज मंडी में बारिश से धान की फसल भीगी, खरीद प्रबंधों की खुली पोल

उत्तर प्रदेश में आज क्या हुआ...देखिए आज की बड़ी खबरें

15 Oct 2026

Video: राजनाथ सिंह बोले- बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, हर संभव मदद मिलेगी

15 Oct 2026

बस्ती: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले सांसी गैंग के चार गिरफ्तार

15 Oct 2026

गुना: बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में दुल्हन के जेवर चोरी, खरीदने वाला हाथरस का सुनार गिरफ्तार

15 Oct 2026

सिरमौर: मनीष चौहान बोले- कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता, राहुल गांधी लोगों को भड़का रहे

15 Oct 2026

महराजगंज: गांव-गांव तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

15 Oct 2026

Video: राज्य ललित कला अकादमी में सम्मानित हुए प्रतिभागी

15 Oct 2026

महराजगंज: शिवनगर वार्ड के उपचुनाव में संतोष पांडेय ने 55 मतों से दर्ज की जीत

15 Oct 2026

रतलाम हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे पलटे ट्रक में आग लगी, ड्राइवर और क्लीनर घायल

15 Oct 2026

नाहन: अंडर-19 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खेलेंगी सिरमौर की अदिति

15 Oct 2026

कानपुर: बनखंडेश्वर मंदिर में कन्या पूजन, विस अध्यक्ष महाना ने लिया आशीर्वाद

15 Oct 2026

मऊ के हिंदी भवन में खुले मां दुर्गा के पट, ब्रह्मांड की भव्य झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, VIDEO

15 Oct 2026

मोगा में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बस्ती: बाढ़ से प्रभावित फसलों का आकलन करने पहुंची राजस्व टीम

15 Oct 2026

सुंदर ठाकुर बोले- 15 से अधिक देशों के कलाकार दशहरा में मचाएंगे धमाल

15 Oct 2026

वीडियो: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की पीटीए कार्यकारिणी गठित, मुनीष कुमार बने अध्यक्ष

15 Oct 2026

थाना कलां: जगातखाना स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने बरसाए फूल

15 Oct 2026

VIDEO: शारदा प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव बने बार एसोसिएशन के सचिव, परिणाम आने के बाद समर्थकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल

15 Oct 2026

Video: गोमती का जलस्तर घटा तो कुड़िया घाट पर शुरू हुई सफाई

15 Oct 2026

सीहोर में आस्था का सैलाब: सात किमी लंबी यात्रा में 15 हजार श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा; बना इतिहास

15 Oct 2026

शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनल्टी शूटआउट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed