{"_id":"6a3d3d66df8db8d2ce0193fd","slug":"video-no-irregularities-found-at-two-coaching-centers-and-three-libraries-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: काशीपुर दो कोचिंग सेंटर, तीन लाइब्रेरी नहीं मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: काशीपुर दो कोचिंग सेंटर, तीन लाइब्रेरी नहीं मिली खामियां
अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:08 PM IST
Link Copied
काशीपुर। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में छात्रों की मौत के बाद अग्निशमन विभाग हरकत में है। विभाग ने तीसरे दिन चेकिंग करते हुए तीन लाइब्रेरी और दो कोचिंग सेंटरों को नोटिस देते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को देवभूमि एकेडमी कोचिंग सेंटर आवास विकास कालोनी, शिवा सिटी लाइब्रेरी आवास विकास कालोनी, पाठशाला लाइब्रेरी आवास विकास कालोनी, उत्तराखंड प्रीत एकेडमी आवास विकास कालोनी और उत्तराखंड स्टडी लाइब्रेरी विंध्यवासिनी कॉलोनी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इनमें खामियां मिली। इस पर इनको नोटिस जारी किया गया हे। अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाई गई, जिस पर विभाग ने निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित निकास मार्गों का उपयोग करें और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने को कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।