फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four accused arrested in fraud case of crores by giving inducement in khatima

जमीन में दबा है 100 किलो सोना: चार शातिरों ने बुजुर्ग को जाल में फंसाया, फिर दी ऐसी धमकी उड़ गए होश

Mon, 12 Oct 2026 05:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

खटीमा में जमीन में 100 किलो से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर धोखाधड़ी करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कम मूल्य में जमीन बेचने की साजिश के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Four accused arrested in fraud case of crores by giving inducement in khatima
धोखाधड़ी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में जमीन में 100 किलो से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर धोखाधड़ी करने, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कम मूल्य में जमीन बेचने की साजिश के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 308(6), 127(2), 61(2) व 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि भूड़ृ महोलिया निवासी रणधीर सिंह ने खटीमा कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वार्ड नंबर 12, भूड़ महोलिया,खटीमा निवासी लक्ष्मण सिंह भाटिया और उसके साथियों ने उनके पिता उमेश सिंह को उनकी जमीन में 100 किलोग्राम से अधिक सोना दबा होने का लालच देकर कथित रूप से विश्वास में लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तांत्रिक क्रियाओं, पूजा-पाठ एवं अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर बड़ी धनराशि खर्च होने की बात कहकर उनके पिता से अलग-अलग किस्तों में धनराशि प्राप्त की गई। साथ ही भूमि संबंधी विभिन्न दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी करवाए गए। दस्तावेजों में भूमि के संबंध में लगभग 46 लाख रुपये और 80 लाख रुपये की धनराशि अंकित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता को कथित रूप से एक कार में ले जाकर बंधक बनाया गया और हथियार दिखाकर व दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाया गया। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये की नकद धनराशि लिए जाने व भूमि को कथित रूप से कम कीमत पर बिकवाने की साजिश किए जाने के आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


उन्हाेंने पुलिस को बताया कि इससे उनके पिता पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ा। उनकी तहरीर पर पुलिस ने भूड़ महोलिया निवासी लक्ष्मण सिंह भाटिया, बानूसी, झनकट निवासी विवेक कुमार, बंडिया,खटीमा निवासी नंद किशोर,मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी शिव सिंह राणा , तांत्रिक मुकेश कुमार और कश्मीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीम ने नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी। सोमवार को पुलिस ने संजय पार्क रेलवे स्टेशन खटीमा के पास से अभियुक्तों लक्ष्मण भाटिया, विवेक कुमार, नंद किशोर और शिव सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल कमल कुमार लुंठी, एसएसआई केसी आर्य, दरोगा राकेश राय, भुवन गहतोड़ी, कमल पाल,सुभाष पांडेय,तुलसी प्रसाद भट्ट, धनी राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि खरीदने वालों की भी संलिप्ता की होगी जांच
सीओ खटीमा नीरज सेमवाल ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने भूमि खरीदी है, उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा धनराशि के लेन-देन, भूमि संबंधी दस्तावेजों और कथित धमकियों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


जनता से पुलिस की अपील
जनपद पुलिस ने आम जनता से यह अपील करते हुए कहा है कि जमीन की खरीद-फरोख्त दैधानिक तरीके से ही करें। किसी प्रकार के गैर कानूनी तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त न करें, आम जनता से यह भी अपील की जाती है कि किसी आम नागरिक के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई हैं, तो वह ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed