{"_id":"6ae08b437d5570c45f083ff5","slug":"video-mp-dinesh-arya-reached-rudrapur-for-the-first-time-after-becoming-a-rajya-sabha-member-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का भव्य स्वागत; बोले- जनहित के मुद्दों को उठाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का भव्य स्वागत; बोले- जनहित के मुद्दों को उठाना प्राथमिकता
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्य का नगर निगम सभागार में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। दिनेश आर्य ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि दिनेश आर्य का राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर आगमन शहर के लिए गौरव का अवसर है। उनके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में भी उनका मार्गदर्शन मिलेगा।राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील ठुकराल ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली, उत्तम दत्ता और रामपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत, विजय तोमर, अक्षय अरोरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।