{"_id":"6a3bf948e6d483ca070725ee","slug":"video-kashipur-bypass-widening-plan-approved-will-provide-relief-from-traffic-congestion-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत
अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:05 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। शासन ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना के लिए 10 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है।
शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूर्ण होने से काशीपुर बाईपास पर वर्षों से बनी जाम की समस्या से हजारों लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण रुद्रपुर की प्रमुख जन अपेक्षाओं में शामिल रहा है। इसके लिए लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सकारात्मक सहयोग से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना स्वीकृत हुई है, जो शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बताया कि प्रारंभिक योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 75 फीट प्रस्तावित थी, लेकिन चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आने की आशंका थी। व्यापारियों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क की चौड़ाई 60 फीट निर्धारित करने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
---
सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति रुद्रपुर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। पूर्व मेयर व दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण वर्षों पुरानी आवश्यकता थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।