फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inflation hits Janmashtami: Prices of fruits and flowers surge.

जन्माष्टमी पर महंगाई की मार: फल और फूलों के दाम में आया उछाल

Fri, 04 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 04 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits Janmashtami: Prices of fruits and flowers surge.
काशीपुर। जन्माष्टमी पर्व पर लोगों को महंगाई से भी जूझना पड़ेगा। बाजार में फलों व फूलों के दामों में उछाल आ गया है। कारोबारी मौसम खराब होने से मंडी में आवक कम होने को कीमतें बढ़ने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। लोग घरों के लिए भी फूल मालाएं खरीद रहे हैं। उपवास और पूजा में प्रयोग के लिए फलों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। फल-फूल की मांग बढ़ने से कीमतें भी तेज हो गई हैं। फूलों के कारोबारी राजेश कुमार ने बताया जन्माष्टमी पर 15 से 20 क्विंटल फूलों का प्रयोग मंदिरों को सजाने और घरों में पूजा-अर्चना में होता है। ऐसे में जन्माष्टमी के एक दिन पहले से फूलों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया फूलों के दामों में 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। फल विक्रेता बंटी यादव ने बताया कि जन्माष्टमी पर मुख्य रूप से केला, अमरूद और खीरा की सबसे अधिक मांग रहती है। ऐसे में दुकानदारों ने फलों के दामों में 10 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


इनसेट.....
फूलों के दाम प्रति किलो में :
फूल अब पहले
गेंदा 400 300
गुलाब 350 250
मोंगरा 8000 6000
जरबेरा 15 12 रुपये पीस
रंजनीगंधा 20 15 रुपये पीस

इनसेट......
फलों के दाम प्रति किलो में :
फल अब पहले
केला 70-80 50-60 दर्जन
अमरूद 100-120 80-100
सेब 160-180 150


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed