{"_id":"6a99d1c77e6382165e0f44a2","slug":"bus-operations-resumed-smoothly-on-the-kashipur-haridwar-route-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-148364-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर-हरिद्वार रूट पर सुचारू हुआ बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर-हरिद्वार रूट पर सुचारू हुआ बस का संचालन
Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। काशीपुर-हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन सामान्य हो गया है। इस रूट पर छह बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के चलते पिछले कुछ दिनों से इस रूट पर बसों का संचालन बाधित था। इससे हरिद्वार, नजीबाबाद, धामपुर होते हुए जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा था। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए फिलहाल छह बसों को इस रूट पर लगाया गया है। सुबह पांच बजे से शाम तक हर दो घंटे के अंतराल में बसें उपलब्ध रहेंगी।
सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि काशीपुर डिपो से हरिद्वार के लिए सीधी सेवा बहाल कर दी गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। बस संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। संवाद