फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress CM Residence March on September 7 Over Haldwani Purification Row Rahul Gandhi May Join

उत्तराखंड: शुद्धिकरण विवाद, सात सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना

Fri, 04 Sep 2026 12:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुरू हुआ विवाद अब सियासी आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Congress CM Residence March on September 7 Over Haldwani Purification Row Rahul Gandhi May Join
गरमाई सियासत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस आगामी चुनाव तक गरमाए रखना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे की रैली हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण करने के मामले ने तूल पकड़ा। कांग्रेस का पार्टी के राष्ट्रीय दलित नेता खरगे के अपमान को लेकर आक्रामक रुख है।

विज्ञापन


कांग्रेस की मांग है कि राज्यपाल से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों व सभी पुलिस थानों में तहरीर देने के बाद भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की शह पर हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने अभी औपचारिक एलान नहीं किया
पार्टी अब शुद्धिकरण प्रकरण के विरोध में सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। इसके लिए प्रदेश कांंग्रेस नेता कूच को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रैली में राहुल गांधी व अन्य राष्ट्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने इसका औपचारिक एलान नहीं किया है।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश के चार हजार सार्वजनिक उपक्रमों  की जानकारी होगी सार्वजनिक, 17 बिंदुओं पर देना होगा ब्योरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि सात सितंबर को प्रदेश भर के कार्यकर्ता सीएम आवास कूच करेंगे। शुद्धिकरण के मामले में कांग्रेस अंतिम समय में लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा, रैली में राहुल गांधी के आने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed