{"_id":"6a115d7d9031d56b730a5c97","slug":"video-weather-takes-a-turn-in-bhilangna-block-storms-and-gusty-winds-cause-damage-tehri-garhwal-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिलंगना ब्लॉक में बदला मौसम, आंधी, तूफान से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलंगना ब्लॉक में बदला मौसम, आंधी, तूफान से नुकसान
भिलंगना ब्लॉक में शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी, तूफान और आसमानी बिजली ने कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बालगंगा तहसील क्षेत्र के डालगांव में तेज तूफान के चलते धर्म सिंह, मोहन सिंह और अरविंद सिंह के मकान धराशायी हो गए। वहीं ग्राम प्रधान रुक्मणी देवी के घर की टीन की छत भी तेज हवाओं में उड़ गई। इसके अलावा समीपवर्ती खवाड़ा गांव में शुरवीर सिंह रावत के मकान की टीन शेड भी आंधी की चपेट में आकर उड़ गई। तेज तूफान का असर चारधाम मोटर मार्ग घनसाली-केदारनाथ रोड पर भी देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर भारी चीड़ के पेड़ सड़क पर गिर गए। हालांकि प्रशासन की तत्परता से मार्ग को जल्द साफ कर यातायात सुचारु किया गया।
एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत ने बताया कि डालगांव और खवाड़ा में कुछ परिवारों के मकानों की छतें उड़ने की सूचना मिली है। नुकसान का आकलन करने के लिए स्थानीय पटवारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को आपदा मद से राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।