{"_id":"6b0ab284fea7afc0b30f1ce1","slug":"video-rishikeshcongress-protested-against-issuing-notices-to-shop-owners-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुकान स्वामियों को नोटिस देने का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान स्वामियों को नोटिस देने का कांग्रेस ने किया विरोध
भानियावाला क्षेत्र के दर्जनों दुकान स्वामियों और अन्य निर्माण करने वाले लोगों को बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर एमडीडीए ने नोटिस जारी किए हैं। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है।
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने तहसील में स्थानीय निवासियों के बीच पहुंचकर एमडीडीए के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर आज प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध करते हुए आमजन की समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार द्वारा अब तक आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें, न कि उन्हें अनिश्चितता और भय के माहौल में रहने को मजबूर किया जाए।
कहा कि नोटिस में एमडीडीए ने बिना अनुमति किए गए निर्माण कार्यों को आज सील किए जाने का नोटिस दिया है। कांग्रेस संगठन भानियावाला सहित डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के साथ खड़ा है। जनता के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।