{"_id":"6ad114ccd97985c4560e9497","slug":"video-ukd-burned-an-effigy-of-sikkim-governor-dushyant-kumar-gautam-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूकेडी ने फूंका सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूकेडी ने फूंका सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला
अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:30 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या के मामले में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आया है। उनके खिलाफ जांच को रोकने के लिए उन्हें राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया जो उत्तराखंड की बेटियों का अपमान है।
यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्या के मामले में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम भी सामने आया था। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए थी जिसकी प्रदेश की हर बेटी, महिला और हर व्यक्ति मांग कर रहा था। इस जांच से बचाने के लिए उन्हें राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया जो प्रदेश की हर बेटी का अपमान है। सभी कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति वापस करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें इस संवैधानिक पद से हटाकर उनके खिलाफ जांच नहीं की गई तो यूकेडी जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में जगत मेहता, हीरा बल्लभ भट्ट, मदन पोखरिया, गिरीश जोशी, प्रेम सिंह बोरा, गोविंद सिंह बिष्ट, नैना बिष्ट, किरन वल्दिया, राधिका, राजेश्वरी धामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।