{"_id":"6ad114d9f2a72811c10ace9a","slug":"video-the-congress-will-take-the-issues-of-vote-theft-and-public-concerns-to-the-people-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस
अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:30 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा वोट चोरी के मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी अब ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही उत्तराखंड में पांच वर्षों में प्रदेश सरकार की विफलताओं और स्थानीय समस्याओं को जनता के बीच ले जाएगी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, धामी सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों के साथ अब पार्टी जनता के बीच जाएगी। इसके लिए विकासखंड वार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर
17 अक्टूबर को गंगोलीहाट में 11 बजे से कार्यक्रम होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बेड़ीनाग में आयोजित कार्यक्रम में गणाई ब्लॉक के कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगे। गंगोलीहाट में नगर अध्यक्ष दीपक धानिक के नेतृत्व में 22 अक्टूबर को और 23 अक्टूबर को बेड़ीनाग में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिण विकासखंड में 28 अक्टूबर तथा मूनाकोट ब्लॉक में 29 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में दूसरे चरण के कार्यक्रम का समापन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ इन कार्यक्रमों में शामिल रहने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।