{"_id":"6af9ee8b22320843f90ad370","slug":"offered-arghya-libation-to-the-setting-sun-and-sought-blessings-for-the-familys-well-being-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148943-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद
Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बिहार, यूपी मूल की महिलाओं ने तीसरे दिन संध्या पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया। महिलाओं ने छठी माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
रविवार को महिलाएं सुबह से ही छठ पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं ने थेकुआ और खस्ता बनाकर महापर्व का प्रसाद तैयार किया। महिलाएं बांस की टोकरी को मौसमी फल, थेकुआ, खस्ता, फूल-अक्षत के साथ मिठाइयों से सजाकर छठ पूजा स्थल पर पहुंची। जहां महिलाओं ने अंगना में जीजी संग मौसी छठी माई के गीत गाए..., सज धज के नयिकी दुल्हिन पर्व के थेकुआ बनाए..., कांच ही बांस के वहंगिया... पहिले पहिले हम कईनी छठी माई के व्रतिया... जैसे पारंपरिक गीत गाकर छठ माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही छठ पूजा स्थल में बच्चों ने आतिशबाजी कर पर्व में भागीदारी निभाई। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छप पूजा का पारायण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना
राकेश कुशवाहा ने बताया कि कथाओं के अनुसार माता सीता से मुग्दल ऋषि ने कार्तिक मास में सूर्यदेव की उपासना करने को कहा था। तब सीता ने छह दिनों तक सूर्य भगवान की पूजा की थी। दूसरी मान्यता यह कि राजा प्रियव्रत धरती के राजा थे जिनकी कोई संतान नहीं थी। महर्षि कश्यप के कहने पर राजा ने उनसे यज्ञ करने को कहा। यज्ञ के फलस्वरूप उनकी पत्नी मालिनी एक बालक की माता बनी लेकिन शिशु मृत पैदा हुआ। महर्षि के कहने पर राजा और उनकी पत्नी ने देवी षष्ठी (छठी माता) की पूजा की। देवी षष्ठी ने मृत पुत्र को जीवित कर दिया। मान्यता के अनुसार तब से बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए छठ पूजा की जाती है।