Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Five-day district-level boxing tournament begins to mark Gandhi Jayanti, Shastri Jayanti, and the Seva Sankalp Abhiyan.
{"_id":"6ac09d8eb60f24527d0942d9","slug":"video-five-day-district-level-boxing-tournament-begins-to-mark-gandhi-jayanti-shastri-jayanti-and-the-seva-sankalp-abhiyan-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गांधी और शास्त्री जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गांधी और शास्त्री जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू
अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:45 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन मिनी और सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। मिनी वर्ग के मुकाबले में शौर्य और जानवी ने अपने मुक्कों से विपिन और भाविका को परास्त कर दिया।
मिनी बालिका वर्ग अलग-अलग भार वर्ग के मुकाबलों में जानवी बिष्ट ने भाविका भट्ट को, रितिका बिष्ट ने प्रियांशी वल्दिया, शिवानी बिष्ट ने काव्या तथा मानवी महर ने साहिरा वर्धन को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में भूमिका वल्दिया ने रंजना, गौरी ज्याला ने आराध्या, श्रेया ने चयनिका चौहान, मनीषा ने शिवानी कोहली, अनुष्का महर ने कनिमोली सार्की, दीक्षा भटृ ने बबीता बिष्ट और जानकी बोहरा ने प्रेरणा धारियाल को पराजित किया। मिनी बालक के अलग-अलग भार वर्ग में शौर्य गेाबाड़ी ने विपिन सिंह को, देवाश देवलाल ने हार्दिक ऐर, अनिल धामी ने प्रियांश द्विवेदी, अमन जोशी ने दैविक सिंह, सुजल कुमार ने यश गोस्वामी, तेजस सिंह ने लोकेश बिष्ट, विहान सिंह ने यक्ष पांडेय को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, विशिष्ट अतिथि एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों, एकेडमी, स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल, साई ट्रेनिंग सेंटरों के 189 बालक और 56 बालिका मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।