भारत vs पाकिस्तान: सैम अयूब का विवादित जश्न, वैभव को आउट कर इस तरह चिढ़ाया; फिर अभिषेक से मिला करारा जवाब
भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद विवादित इशारा करते हुए जश्न मनाया। वैभव ने मैदान पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अयूब के अगले ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर जवाब दिया। इस घटना पर विविक राजदान ने भी टिप्पणी की।
विस्तार
भारत को तीसरे ओवर में 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वैभव नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद अयूब ने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चा खिलाने का इशारा किया। उनके इस जश्न को विवादित माना गया। हालांकि, वैभव ने अयूब के इशारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन लौट गए।
Saim Ayub gets the wicket of Vaibhav Sooryavanshi!!! pic.twitter.com/53ZOR7GkYJ
— PctMedia (@PctMediaa) October 3, 2026
अयूब के जश्न के बाद वैभव को जवाब देने का मौका मिला। हालांकि, उसी ओवर में अभिषेक ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अयूब की गेंदों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से जवाब दिया। अभिषेक ने आइना दिखाया कि इन हरकतों से नहीं, अपने खेल से जवाब दिया जाता है। इन हरकतों से नहीं, खेल से कद बढ़ता है।
Back to back boundaries for Abhishek sharma 6,4,4 to Saim ayub #asiangames#INDvsPAK #PakvsInd https://t.co/UqYcPqHQst pic.twitter.com/JkHXBfRvXt
— Sagar Lohatkar (@sagarlohatkar) October 3, 2026
Saim Ayub giving unnecessary send off to Vaibhav Sooryawanshi.
— Saurav Trivedi (@Auravauraa) October 3, 2026
He can be seen gesturing action of a lap suggesting Vaibhav is a kid and should be at home instead of playing.
Abhishek Sharma later in the over taking revenge he gave him belt treatment. pic.twitter.com/HhkGUmflna
इससे पहले दूसरे ओवर में वैभव और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 24 रन बटोरे थे। वैभव ने दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा था। भारत ने शुरुआती दो ओवर में ही तेजी से रन जुटा लिए थे।तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन था और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन क्रीज पर थे।
विवेक राजदान ने भी दिया जवाब
वैभव को आउट करने के बाद अयूब के जश्न पर विवेक राजदान ने भी प्रतिक्रिया दी। जब अभिषेक ने बाउंड्रीज लगाईं तो राजदान ने कहा कि वैभव 'बच्चा नहीं, सबका बाप है।' इस तरह मुकाबले की शुरुआत में ही अयूब और वैभव के बीच मैदान पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया।