{"_id":"6ac09d85ebd5db7919082a24","slug":"video-gandhi-and-shastri-jayanti-celebrated-with-an-interfaith-gathering-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्वधर्म सभा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्वधर्म सभा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:45 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाई गई। दोनों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, संस्थानों तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और नशामुक्ति के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग की शपथ दिलाई। गांधी चौक में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डीएम और मेयर कल्पना देवलाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने चरखा चलाकर महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को स्मरण किया। वक्ताओं ने गांधी के स्वावलंबन, श्रम की गरिमा के साथ ही पूर्व पीएम शास्त्री के जय जवान, जय किसान के उद्घोष के महत्व को रेखांकित किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, नगर निगम के स्वच्छकों व वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर दायित्वधारी गणेश भंडारी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, जिला शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगांई अनेक नागरिक मौजूद रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, महिला कार्यशाला और बंदीगृह में फल वितरित किए गए। लंदन फोर्ट में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।