फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with an interfaith gathering

Pithoragarh News: सर्वधर्म सभा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Fri, 02 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with an interfaith gathering
पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। यहां विभिन्न शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, संस्थानों व विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। गांधी चौक में सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ और विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, नशामुक्ति और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग की शपथ दिलाई। गांधी चौक में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डीएम और मेयर कल्पना देवलाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने चरखा चलाकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश याद दिलाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने गांधी के स्वावलंबन और श्रम की गरिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के जय जवान, जय किसान उद्घोष के महत्व को भी रेखांकित किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और गांधी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
इस दौरान विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, नगर निगम के स्वच्छकों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिए गए। विभागों ने स्टॉल लगाए। जिला प्रशासन ने जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, महिला कार्यशाला और बंदीगृह में फल वितरित किए। लंदन फोर्ट में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed