Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
A mini-stadium will be built at Devsingh Ground at a cost of Rs 4.89 crore, with extensive expansion of facilities
{"_id":"6967c0fc8e3dd1245b08a0e1","slug":"video-a-mini-stadium-will-be-built-at-devsingh-ground-at-a-cost-of-rs-489-crore-with-extensive-expansion-of-facilities-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: 4.89 करोड़ से देवसिंह मैदान बनेगा मिनी स्टेडियम, सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: 4.89 करोड़ से देवसिंह मैदान बनेगा मिनी स्टेडियम, सुविधाओं का होगा व्यापक विस्तार
पिथौरागढ़ में जल्द ही नगर की शान देवसिंह मैदान नए स्वरूप में नजर आएगा। अब इसका मिनी स्टेडियम के रूप में विस्तार होगा। इस योजना में 4.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे इसकी स्वीकृति मिली है। खेल मैदान के विकास से यहां सुविधाओं का भी विस्तार होगा। मकर संक्रांति पर्व पर मैदान के विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन के साथ शिलान्यास किया गया। नगर के बीचोबीच देवसिंह मैदान पूरे जिले की शान है। यहां हर साल फुटबॉल सहित अन्य खेलों का आयोजन होता है। अब इस मैदान का विस्तार कर इसे नए स्वरूप में लाने की पहल शुरू हुई है। मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए 489.43 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बकायदा नगर निगम को 100 लाख रुपये भी मिल चुके हैं। नगर निगम के मुताबिक, बहुमंजिला पार्किंग की तरफ मैदान का विस्तार होगा। यहां 40 मीटर लंबा शेड बनेगा। वहीं मैदान के चारों तरफ दर्शकों के बैठने के लिए 550 स्टेडियम चेयर स्थापित की जाएंगी। मैदान में पवेलियन के साथ ही स्टेज और ग्रीन रूम का निर्माण किया जाएगा। मिनी स्टेडियम में मैदान का विस्तार होने से खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मकर संक्रांति पर बुधवार को मेयर कल्पना देवलाल, नगर आयुक्त, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के साथ ही पार्षदों ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस कार्य का शुभारंभ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।