फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhijeet Dipke praise to Diljit Dosanjh says forgive as young brother

दिलजीत दोसांझ: 'छोटा भाई समझ कर...', क्या दिपके ने पंजाबी सिंगर से मांगी माफी? यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sat, 31 Oct 2026 11:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

  • Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी के प्रदर्शन पर ऐसा बयान दिया था, जो दिपके को अच्छा नहीं लगा था।
  • अब दिलजीत का एक नया बयान आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • इस बयान के बाद दिपके ने दिलजीत के नाम एक पोस्ट लिखी है, इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Abhijeet Dipke praise to Diljit Dosanjh says forgive as young brother
दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कॉकरोच जनता पार्टी' इस साल नीट पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में रही है। जून में जब यह पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी, तब अभिनेता-सिंगर दिलजीत से इस मामले पर उनका रुख पूछा गया था। उस वक्त दिलजीत ने कहा था, 'मुझसे दूर ही रखो, मैं एक आर्टिस्ट हूं, राजनेता नहीं।' सीजेपी के संस्थापक दिपके को दिलजीत की यह बात अच्छी नहीं लगी थी। अब दिल्ली में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ है। इसमें उन्होंने ‘मैं आर्टिस्ट हूं’ वाले बयान पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिपके ने दिलजीत के नाम लिखी पोस्ट
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत ने कहा 'पंजाबियों को न सिखाओ कैसे लड़ाइयां लड़ी जाती हैं।' सिंगर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बीच अभिजीत दिपके ने दिलजीत के नाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Abhijeet Dipke praise to Diljit Dosanjh says forgive as young brother
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल) - फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
दिपके की पोस्ट में क्या है?
अभिजीत दिपके ने लिखा, 'दिलजीत पाजी के लिए। पाजी, जून में जब हम प्रदर्शन कर रहे थे, आपके कमेंट से मुझे दुख पहुंचा था। इसलिए नहीं क्योंकि आपकी पर्सनैलिटी के खिलाफ मेरे मन में कुछ था, बल्कि इसलिए दुख हुआ था क्योंकि मैंने आपको हमेशा सही चीजों के लिए बोलते देखा है। मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूं। मैं अब भी आपके गाने सुनता हूं। यहां तक भारत आने से पहले मई में मैंने शिकागो में आपके एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। सिर्फ आपके म्यूजिक के लिए नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि आप जिस तरह के इंसान हैं, मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन

दिपके ने पीछे खींचे कदम
अभिजीत ने आगे लिखा, 'आपने जिस तरह अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया, आपकी हिम्मत और सच्चाई का मैं हमेशा से ही प्रशंसक रहा हूं। इसलिए मुझे लगता है कि आपका कमेंट मुझे ज्यादा बुरा लगा क्योंकि मैंने हमेशा ही आपका बहुत सम्मान किया है। एक मतभेद या गलतफहमी आपके प्रति मेरे सम्मान या प्यार को कम नहीं कर सकती। पाजी छोटा भाई समझ के बीती बातों पर मिट्टी डालो।

Abhijeet Dipke praise to Diljit Dosanjh says forgive as young brother
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
यूजर्स ने की दिपके की तारीफ
अभिजीत की इस पोस्ट पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आप सही और विनम्र तरीके से पहुंचे' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभिजीत बहुत अच्छा बंदा है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैच्योरिटी ऐसी ही होती है।' दिपके की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने तारीफ की है। उनका कहना है कि दिपके ने समझदारी से काम लिया है।

क्या दिपके ने किया दिलजीत का सपोर्ट?
  • इससे पहले खबरें आई थीं कि दिलजीत के कॉन्सर्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति को टाल दिया गया था।
  • इस मामले पर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा था 'कॉन्सर्ट से भी डर लगता है?'
  • हालांकि बाद में दिलजीत के कॉन्सर्ट को पुलिस से अनुमति मिल गई।

View this post on Instagram

A post shared by Abhijeet Dipke (@abhijeetdipke)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed