{"_id":"6adf90bfe28a90befc009422","slug":"video-valmiki-procession-taken-out-featuring-brass-bands-and-feats-by-traditional-performers-akhada-artists-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बैंड बाजे, अखाड़ा कलाकारों के कर्तब के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बैंड बाजे, अखाड़ा कलाकारों के कर्तब के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा
अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:11 PM IST
Link Copied
नैनीताल। धार्मिक ध्वज लिए श्रद्धालु, पंजाबी ढोल, दो बैंड वादक दल, रामनगर से आए काली अखाड़ा, शिव अखाड़ा के कलाकारों के कर्तब और अंत में वाल्मीकि के डोले के साथ जयकारे लगाते एवं भजन कीर्तन करते श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभायात्रा निकाली गई। तल्लीताल हरिनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा मल्लीताल वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग में कई स्थानों पर भंडारा भी किया गया था।
वाल्मीकि मंदिर समिति की ओर से बीते चार दिनों से किए जा रहे आयोजनों के क्रम में सोमवार को वाल्मीकि की पूजा हुई। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उनके जाने के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में अरविंद पडियार ने पूजन किया। पूजन हरीश पुजारी ने करवाया। वाल्मीकि मंदिर से निकली शोभायात्रा धर्मशाला, तल्लीताल बाजार, मॉलरोड होते हुए, मल्लीताल बाजार से वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा वाल्मीकि समाज के साथ ही हेम आर्या, डॉ. भुवन आर्या, प्रकाश आर्या, संतोष कुमार, पवन कुमार शर्मा आदि ने शिरकत की। इसमें अध्यक्ष धीरज कटियार, पालिका सभासद शीतल कटियार, गिरीश भैया, सोनू सहदेव, कमल सिलेलान, सतीश पवार, अमित टांक, संजय सिरोही, मोहित बेनीवाल, सुनील पवार, महेश कुमार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।