{"_id":"6ad1c562b007c14daf0a0fed","slug":"video-students-protest-at-patlot-college-over-non-starting-of-ba-ma-classes-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पतलोट महाविद्यालय में बीए-एमए कक्षाएं शुरू न होने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पतलोट महाविद्यालय में बीए-एमए कक्षाएं शुरू न होने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन
राजकीय महाविद्यालय पतलोट में बीए के सभी विषयों के साथ एमए की कक्षाएं शुरू न होने से परेशान विद्यार्थियों ने शुक्रवार को महाविद्यालय भवन के उद्घाटन से पहले विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने लंबे समय से की जा रही मांगों को पूरा नहीं करने पर सरकार और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कहा कि बीए के सभी विषय नहीं होने और एमए की कक्षाएं नहीं चलने के चलते उन्हें पढ़ाई के लिए हल्द्वानी के महाविद्यालयों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे को पुलिस हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें तत्काल छोड़ने की मांग की। प्रदर्शन के चलते महाविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और विद्यार्थियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।