फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police plan for weekend crowds at Kainchi Dham

वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले ध्यान दें: पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, दो दिन मिलेगी शटल सेवा

Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
सार

वीकेंड पर कैंची धाम में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 17-18 अक्टूबर को भवाली, भीमताल और कैंची धाम के लिए यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। निजी वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे, वहां से शटल सेवा से मंदिर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Police plan for weekend crowds at Kainchi Dham
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 17 और 18 अक्तूबर को भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र के लिए यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। निजी वाहनों से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर गाड़ियां खड़ी करनी होंगी। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों दिन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए निर्धारित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते भेजा जाएगा। हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी व धानाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहनों को सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

दो स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
बाहरी जिलों और राज्यों से भीमताल के रास्ते निजी वाहनों से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन भीमताल स्थित विकास भवन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा के जरिेये भवाली और कैंची धाम पहुंच सकेंगे। वहीं, गेठिया और नैनीताल के रास्ते आने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग भवाली सैनिटोरियम में कराई जाएगी। यहां से भी मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed