{"_id":"6ae4d62925917b359b03e01e","slug":"video-lake-carnival-will-be-held-in-bhimtal-on-november-14-and-15-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भीमताल में 14 और 15 नवंबर को होगा लेक कार्निवाल, कलाकारों के साथ स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भीमताल में 14 और 15 नवंबर को होगा लेक कार्निवाल, कलाकारों के साथ स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुति
पर्यटन स्थल के लिए विख्यात भीमताल में 14 और 15 नवंबर को लेक कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। लेक कार्निवाल के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भीमताल में नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। आयोजन समिति के नितिन राणा ने बताया कि लेक कार्निवाल का आयोजन 14 और 15 नवंबर को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि डांठ क्षेत्र में 14 नवंबर को उत्तराखंड की लोक कलाकार स्वाति भट्ट और लोकगायक किशन महिपाल अपनी प्रस्तुति देंगी और 15 नवंबर को स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रात को बॉलीवुड का तत्व बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कि कहा कि लेक कार्निवाल कराने का मुख्य उद्देश्य भीमताल को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाना है ताकि सैलानियों की आवाजाही से भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल में पर्यटक कारोबार बढ़ सके। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि नगर पालिका की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, दीपक वर्मा, हितेंद्र बिष्ट, सतीश टम्टा, पंकज जोशी, पूरन जोशी, राहुल जोशी, नितेश बिष्ट, प्रदीप पाठक और रमन सिंह बिष्ट ने कहा कि लेक कार्निवाल को बेहतर बनाने के लिए होटल कारोबारियों और बिल्डरों के सहयोग से भी आयोजन को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, महेश जोशी, हरीश चंद्र सिंह रौतेला, रेगन गुप्ता, एमसी पंत, पंकज उप्रेती, रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, शुभम नैनवाल, विमला आर्या, विनीत जोशी, मोहित पडियार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।