{"_id":"6a43ffcd4dbf78e1960786de","slug":"video-immense-potential-for-the-jute-bag-business-in-a-city-where-polythene-is-banned-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पॉलिथीन प्रतिबंधित शहर में जूट बैग के कारोबार की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पॉलिथीन प्रतिबंधित शहर में जूट बैग के कारोबार की अपार संभावनाएं
नैनीताल। निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर नगर पालिका सभागार में स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं को जूट बैग समेत अन्य संबंधित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नेशनल जूट बोर्ड के सौजन्य से हो रहे कार्यक्रम में 35 दिनों तक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नगर पालिका सभागार में हो रहे कार्यक्रम में निर्मल सोसाइटी की हेमा बिष्ट ने बताया कि संस्था बीते 25 वर्षों से प्रशिक्षण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में महिलाओं को बुनियादी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद जूट खरीद समेत अन्य जूट बैग व अन्य उत्पाद निर्माण की जानकारी दी जाएगी। फिर इसके बाजार आदि के बारे में बताया जाएगा। उन्हें केंद्र सरकार की योजना के तहत मशीन की खरीद और 75 फीसदी तक के रिफंड प्रावधान की भी जानकारी दी जाएगी। मशीन की कीमत 10 से 30 हजार तक है।
कोलकाता से आए प्रशिक्षक पुष्पजीत मजूमदार ने बताया कि जूट ईको फ्रेंडली उत्पाद है। वह 2011 से देश के हर कोने में प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह तिहाड़ जेल में भी प्रशिक्षण दे चुके हैं। नैनीताल में पॉलिथीन प्रतिबंधित है, ऐसे में यहां इसके बेहतर कारोबार की संभावनाएं हैं। सरकारी संस्थानों, कार्यशालाओं में भी जूट बैग, फाइल कवर समेत अन्य उत्पादों के अच्छे ऑर्डर मिलते हैं। इस मौके सीमा पांडे, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर, सुनीता आर्या, विनीता, रेनू कुंवर, सीता खोलिया, दीपा भट्ट, आकांक्षी, कविता, पुष्पा शर्मा, पूजा नेगी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।