{"_id":"6ae091336ee056bf9709906e","slug":"video-experts-from-six-countries-will-discuss-mountain-culture-and-environment-in-nainital-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पहाड़ों की संस्कृति-पर्यावरण पर छह देशों के विशेषज्ञ नैनीताल में करेंगे मंथन; 30-31 अक्तूबर को होगा हिमालयन इकोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: पहाड़ों की संस्कृति-पर्यावरण पर छह देशों के विशेषज्ञ नैनीताल में करेंगे मंथन; 30-31 अक्तूबर को होगा हिमालयन इकोज
पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण से जुड़े सवालों पर भारत समेत छह देशों के लेखक, कलाकार और विशेषज्ञ नैनीताल में मंथन करेंगे। एबट्सफोर्ड एस्टेट में 30 और 31 अक्तूबर को हिमालयन इकोज का 11वां संस्करण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इसमें भारत, नेपाल, भूटान, स्विट्जरलैंड, रूस और फ्रांस के प्रतिभागी शामिल होंगे।
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित उत्सव का उद्घाटन भूटान की लेखिका चादोर वांगमो और मिथक विशेषज्ञ सुनीता पंत बंसल करेंगी। लेखक अमीश त्रिपाठी, बाल साहित्यकार पारो आनंद, खाद्य इतिहासकार रुशीना मुनशॉ घिल्डियाल और पर्यावरणविद् पीपल बाबा भी हिस्सा लेंगे। स्विट्जरलैंड के बेंजामिन वियात्ते ‘वॉकिंग बाबा’ अपनी यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने भारतीय हिमालय तक पहुंचने के लिए 18 देशों से होकर 14 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की है। रूस के व्लादिमीर जैतसेव हिमालय के चित्रकारों पर चर्चा करेंगे। फ्रांसीसी कलाकार एवं खगोल वैज्ञानिक प्रियंका राजकाकती कवि सुदीप सेन के साथ संवाद करेंगी। इस वर्ष रैडिसन हिमालयन इकोज नेचर प्राइज के लिए जलवायु उद्यमी एवं लेखिका मृदुला रमेश को सम्मानित किया गया है। वह नेचर्स वे सत्र में प्रकृति और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान उत्सव की संस्थापक जाह्नवी प्रसाद ने बताया कि आयोजन के दूसरे दशक में अन्य पर्वतीय देशों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। उद्देश्य पर्वतीय समुदायों की साझा चुनौतियों पर संवाद करना है। उत्तराखंड के लेखक और कलाकार भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। वहां पर अंकिता सिंघल, कीवा सिंह, पाखी पांडे, शिवेश्वर राज सिंह, निखिल अनादि सिंह, सुखमय मजूमदार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।