फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Experts from six countries will discuss mountain culture and environment in Nainital

वीडियो: पहाड़ों की संस्कृति-पर्यावरण पर छह देशों के विशेषज्ञ नैनीताल में करेंगे मंथन; 30-31 अक्तूबर को होगा हिमालयन इकोज

Tue, 27 Oct 2026 05:25 PM IST
Heera Heera
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:25 PM IST
Experts from six countries will discuss mountain culture and environment in Nainital
पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण से जुड़े सवालों पर भारत समेत छह देशों के लेखक, कलाकार और विशेषज्ञ नैनीताल में मंथन करेंगे। एबट्सफोर्ड एस्टेट में 30 और 31 अक्तूबर को हिमालयन इकोज का 11वां संस्करण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इसमें भारत, नेपाल, भूटान, स्विट्जरलैंड, रूस और फ्रांस के प्रतिभागी शामिल होंगे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित उत्सव का उद्घाटन भूटान की लेखिका चादोर वांगमो और मिथक विशेषज्ञ सुनीता पंत बंसल करेंगी। लेखक अमीश त्रिपाठी, बाल साहित्यकार पारो आनंद, खाद्य इतिहासकार रुशीना मुनशॉ घिल्डियाल और पर्यावरणविद् पीपल बाबा भी हिस्सा लेंगे। स्विट्जरलैंड के बेंजामिन वियात्ते ‘वॉकिंग बाबा’ अपनी यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने भारतीय हिमालय तक पहुंचने के लिए 18 देशों से होकर 14 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की है। रूस के व्लादिमीर जैतसेव हिमालय के चित्रकारों पर चर्चा करेंगे। फ्रांसीसी कलाकार एवं खगोल वैज्ञानिक प्रियंका राजकाकती कवि सुदीप सेन के साथ संवाद करेंगी। इस वर्ष रैडिसन हिमालयन इकोज नेचर प्राइज के लिए जलवायु उद्यमी एवं लेखिका मृदुला रमेश को सम्मानित किया गया है। वह नेचर्स वे सत्र में प्रकृति और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान उत्सव की संस्थापक जाह्नवी प्रसाद ने बताया कि आयोजन के दूसरे दशक में अन्य पर्वतीय देशों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। उद्देश्य पर्वतीय समुदायों की साझा चुनौतियों पर संवाद करना है। उत्तराखंड के लेखक और कलाकार भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। वहां पर अंकिता सिंघल, कीवा सिंह, पाखी पांडे, शिवेश्वर राज सिंह, निखिल अनादि सिंह, सुखमय मजूमदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

27 Oct 2026

कानपुर: भगवान श्रीकृष्ण ने मगध के अत्याचारी राजा जरासंध का किया वध

27 Oct 2026

लुधियाना के सुंदर नगर स्थित होजरी फैक्टरी में लगी आग

27 Oct 2026

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: यूकेडी समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कूच का प्रयास

27 Oct 2026

गोली चलने से तीन लोग घायल, 15 दिन पहले भी हुआ था विवाद; VIDEO

27 Oct 2026
विज्ञापन

राजस्थान: छबड़ा में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की घर-घर निगरानी, सुरक्षित प्रसव के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट

27 Oct 2026

Video: शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों के एनकाउंटर और फांसी की मांग

27 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटा ट्रक, लगी आग

27 Oct 2026

Video: घर पहुंचे शव, शंभू व सुयस को 'राधे राधे' कहकर जगाती रूचि

27 Oct 2026

VIDEO: राज्यपाल के आगरा आगमन पर थमे पहिए, घंटों ट्रैफिक में जूझती रही जनता

27 Oct 2026

VIDEO : पड़ताल: बटेश्वर के मोक्षधाम में टिनसेड तक नहीं, रास्ते में बंदरों के हमले का खतरा

27 Oct 2026

VIDEO: मतगणना में धांधली का आरोप, सपा पदाधिकारियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

27 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव...आगरा में मतगणना के बीच हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं को बाहर किया! अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

27 Oct 2026

कानपुर: केएसएस खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, हरमिलाप मिशन स्कूल ने तक्षशिला को रौंदा

27 Oct 2026

मेरठ: एमएलसी मतगणना स्थल पर सुरक्षा सख्त, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

27 Oct 2026

बिजनौर: नजीबाबाद की मॉडल शॉप पर मारपीट और तोड़फोड़, शराब की बोतलें तोड़ीं; कई हिरासत में

27 Oct 2026

जीरा में स्कार्पियो की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, मामला दर्ज

एमएलसी चुनाव के लिए लखनऊ में मतगणना शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

27 Oct 2026

क्रिएटिविटी लीग 2026: अब दिल्ली में फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगे विद्यार्थी

27 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: लखनऊ में 29 प्रत्याशियों की मतगणना शुरू

27 Oct 2026

कानपुर: रायपुरवा के शोरूम में चोरी, 16 मिनट में कैमरे बंद कर उड़ाए लाखों रुपये

27 Oct 2026

हमीरपुर: दिल्ली में विश्राम गृह की बदहाली पर भड़की एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन, रूट बंद करने की चेतावनी

एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे प्रणव सूरमा का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

27 Oct 2026

बादली कृषि सोसायटी में डीएपी की किल्लत, 5000 बैग की मांग पर 400 ही पहुंचे

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपियों को फांसी देने की मांग, गुस्साए लोगों की पुलिस से कहासुनी

27 Oct 2026

हिसार नगर निगम की हाउस बैठक में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों की नाराजगी

27 Oct 2026

खरगे के बयान के विरोध में सोलन में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी

27 Oct 2026

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सीढ़ियों पर बैठकर दिया धरना

27 Oct 2026

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घर पहुंचे शव तो बिलख उठे घरवाले

27 Oct 2026

फर्रुखाबाद में टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed