{"_id":"6a9fbed7f59b97b9a103d228","slug":"video-demonstration-of-hopes-demanding-minimum-wages-pension-and-regularization-in-nainital-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन
न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तल्लीताल डांठ चौराहे पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आशाओं को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और नियमितीकरण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 11,500 रुपये मानदेय दिए जाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही विभिन्न मदों का भुगतान समय पर करने, अस्पतालों में आशाओं के लिए ड्रेसिंग चेंजिंग की व्यवस्था करने और आशाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर पूर्व में भी सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान उषा आर्या, मनीषा, शांति आर्या, प्रेमा अधिकारी, सरिता कुरिया, हेमा जोशी व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।