फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal elections in Kichha and Siraulikalan on the 22nd; notification issued.

Nainital News: किच्छा और सिरौलीकलां में 22 को नगरपालिका चुनाव, अधिसूचना जारी

Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections in Kichha and Siraulikalan on the 22nd; notification issued.
किच्छा। नगरपालिका किच्छा और नवगठित नगरपालिका सिरौलीकलां में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान और 24 सितंबर को मतगणना होगी। अधिसूचना जारी होते ही दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इधर, चुनाव की घोषणा होते ही किच्छा और सिरौलीकलां क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों की फ्लेक्स, बैनर पालिका ने उतरवा दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 और 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इसी दिन नामांकनपत्र जमा किए जाएंगे। 12 सितंबर को नामांकनपत्रों की जांच, 13 को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी, 14 को चुनाव चिह्न आवंटन, 22 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 24 सितंबर को मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह चुनाव नैनीताल हाईकोर्ट में दायर रिट- मो. रफीक, मो. यासीन व नई गुलशन खान बनाम उत्तराखंड सरकार व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। बता दें कि किच्छा नगरपालिका में आखिरी बार 2018 में चुनाव हुआ था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन कोली अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल दो दिसंबर 2023 को समाप्त होने के बाद से पालिका में प्रशासक की नियुक्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौलीकलां को किच्छा नगरपालिका से अलग कर नई नगरपालिका बनाए जाने का मामला कुछ लोगों की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने के कारण यहां चुनाव टल रहा था। आयोग ने साफ किया है कि दोनों निकायों के अध्यक्ष और सभासदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग संचालित होगी। एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
सिरौलीकलां के लोग पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे
किच्छा। नगरपालिका चुनाव में 52,240 मतदाता किच्छा का भविष्य तय करेंगे। नगरपालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, पालिका क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 52,240 है। इनमें 25,207 महिलाएं और 27,029 पुरुष व चार मतदाता अन्य हैं। इसी तरह सिरौलीकलां में मतदाताओं की संख्या 11,591 है। इनमें 5435 महिला व 6156 पुरुष मतदाता हैं। साल 2018 में हुए नगरपालिका चुनाव में सिरौलीकलां क्षेत्र किच्छा नगरपालिका के अधीन था। बाद में इसको नगर पंचायत भी बनाया गया था। सिरौलीकलां के लोग इस साल पहली बार अपना चेयरमैन चुनेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, यहां पर किच्छा नगरपालिका क्षेत्र में 20 वार्ड होंगे जबकि सिरौलीकलां में चार वार्ड होंगे।

चुनाव कराने का फैसला हताशा से भरा, फिर भी कांग्रेस स्वागत करती है : बेहड़
किच्छा। नगरपालिका किच्छा और सिरौलीकलां में चुनाव की घोषणा पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला आने से पहले ही सरकार की ओर से किच्छा व सिरौलीकलां में चुनाव कराने का निर्णय पूरी तरह हताशा से भरा हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेस इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ दोनों निकायों में चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज कराएगी। बेहड़ ने दावा किया कि किच्छा और सिरौलीकलां दोनों नगरपालिकाओं में कांग्रेस का ही चेयरमैन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed