{"_id":"6ae627ddf63356e674017728","slug":"video-children-showcased-their-talent-at-the-nexus-2026-exhibition-held-at-st-johns-school-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू
अरविंद कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
Link Copied
नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 कला, विज्ञान, शिल्प एवं ऐपण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि और सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया।
विद्यार्थियों ने गणित के सिद्धांतों को समझाने वाले मॉडल, विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित प्रोजेक्ट और सामाजिक विज्ञान के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े विषयों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही, कला, शिल्प और उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण लोककला के स्टॉल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। स्कूल के प्रबंधक राहुल थॉमस और प्रधानाचार्य विनीता रावत के मार्गदर्शन में यह सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर आलोक जोशी, कविता गंगोला, गीता रावत, आनंद बिष्ट, सभासद भगवत सिंह रावत, प्रधानाचार्य विनीता रावत, पूनम बिष्ट, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।