{"_id":"681339d98a46b5fd350ea52c","slug":"video-blasting-in-jamrani-was-temporarily-stopped-after-seeing-cracks-in-houses-in-bhimtal-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीमताल: मकानों में दरारें देख जमरानी में ब्लास्टिंग पर लगाई अस्थायी रोक, जांच करने के लिए खत्री खाड़ गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल: मकानों में दरारें देख जमरानी में ब्लास्टिंग पर लगाई अस्थायी रोक, जांच करने के लिए खत्री खाड़ गांव पहुंची टीम
पनिया मेहता तोक के खत्री खाड़ गांव के 10 मकानों में दरारें पड़ने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जमरानी बांध के निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग पर फिलहाल रोक लगा दी है। डीएम की ओर से एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में गठित की गई जांच टीम ने गांव पहुंचकर वस्तुस्थिति जांची। इसी के बाद ब्लास्टिंग पर रोक का फैसला लिया गया। बुधवार को मौके पर पहुंची टीम ने कुछ मकानों में दरार पाईं। इस दौरान भू-वैज्ञानिक ने गहनता से मकानों की जांच कर कहा कि मकानों में आई दरारों को जांचने के लिए शीघ्र ही भूकंपमापी संयंत्र (सिस्मोग्राफ) लगाना होगा। तय किया गया कि शुक्रवार तक यह संयंत्र गांव में लगा दिया जाएगा। जांच टीम के अधिकारियों ने जमरानी बांध परियोजना के प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह सिस्मोग्राफ स्थापित होेने तक क्षेत्र में ब्लास्टिंग न कराएं। अधिकारियों ने परियोजना प्रबंधक को गांव में सुरक्षा दीवार बनवाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भू-वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट, जमरानी बांध परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।