{"_id":"6aee1ca567ac8675aa0d7b88","slug":"video-artists-gave-a-beautiful-performance-in-the-youth-festival-in-bhimtal-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भीमताल में युवा महोत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भीमताल में युवा महोत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति
विकासखंड सभागार भीमताल में शुक्रवार को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, चेयरमैन सीमा टम्टा, भवाली चेयरमैन पंकज आर्य और जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ने किया। कार्यक्रम में लोक कलाकार जितेंद्र तोमक्याल ने ''ओ दीपा भावरा...'' समेत अन्य कुमाऊंनी गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। लोकगायिका बबिता देवी और पुष्कर मेहर ने भी सुंदर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। छोटे कलाकार प्रिंस कुल्याल और अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला समूहों की ओर से पहाड़ी उत्पादों के स्टाल लगाकर पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी की। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं के हुनर को मंच देकर उनकी प्रतिभा को बल मिलता है। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, नवीन क्वीरा, रामपाल सिंह गंगोला, उमेश पलड़िया, धमेंद्र शर्मा, गीता बिष्ट, लक्ष्मण सिंह गंगोला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।