Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supply stalled on Rampur Road haldwani due to overheating of feeder fuse

त्योहार पर बिजली की मार: फीडर फ्यूज गर्म होने से रामपुर रोड में ठप रही आपूर्ति, छुटमुट फॉल्ट से भी लोग परेशान

Mon, 09 Nov 2026 10:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 09 Nov 2026 10:33 PM IST
सार

दीपावली पर टीपीनगर बिजलीघर के फीडर का फ्यूज गर्म होने से बदलना पड़ा, जिससे रामपुर रोड और देवलचौड़ क्षेत्र की बिजली एक घंटा बाधित रही। लाइनों में छुटमुट फॉल्ट से भी उपभोक्ता परेशान रहे।

विज्ञापन
Supply stalled on Rampur Road haldwani due to overheating of feeder fuse
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए लंबे समय से तैयारी में लगे ऊर्जा निगम को झटका लगा है। टीपीनगर बिजलीघर के फीडर के फ्यूज गर्म होने पर इन्हें बदलना पड़ा, जिससे रामपुर रोड, देवलचौड़ क्षेत्र की बिजली त्योहार पर एक घंटा बाधित रही। वहीं लाइनों में छुटमुट फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान रहे।

विज्ञापन

दीपावली पर हल्द्वानी शहर में बिजली की खपत बढ़ गई। घरों में झालर, लाइटिंग और सजावटी उपकरणों के इस्तेमाल के साथ ही बाजारों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक परिसरों को रोशनी से सजाया गया था। इससे शाम से देर रात तक बिजली का इस्तेमाल सामान्य दिनों की अपेक्षा पांच फीसदी बढ़ गया है। यूपीसीएल के रिकार्ड के मुताबिक त्योहार पर नैनीताल जिले में एक दिन में 1.70 लाख यूनिट बिजली खर्च बढ़ा है। हल्द्वानी के टाउन और ग्रामीण डिविजन में सामान्य दिनों में एक दिन में 16 से 17 लाख यूनिट बिजली का खर्चा है।

विज्ञापन

 

केवल तीन शिकायतें आईं-
शहर में 1.60 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं लेकिन दीपावली के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा यूपीसीएल को शिकायतें कम मिली। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि दीपावली के दिन हल्द्वानी की एक और लालकुआं की दो शिकायतें मिलीं। वहीं शहर डिविजन के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी उपभोक्ता की शिकायतें प्राप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की डिमांड बढ़ने का रिकार्ड अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है, अनुमान के मुताबिक सामान्य से इसमें बढ़ोतरी का अनुमान है। - रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed